सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार संक्रमित

बुधवार की रात जिले की स्थिति कोरोना ब्लास्ट जैसी रही। जहां रिपोर्ट आने के बाद एकाएक पॉजिटिव केस के 13 नए मामले सामने आए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:05 PM (IST)
सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार संक्रमित
सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार संक्रमित

जागरण संवाददाता, सरायकेला : बुधवार की रात जिले की स्थिति कोरोना ब्लास्ट जैसी रही। जहां रिपोर्ट आने के बाद एकाएक पॉजिटिव केस के 13 नए मामले सामने आए। इस प्रकार कुल मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 19 पहुंच गई है। बीते बुधवार की देर रात आए 13 नए मामलों में नीमडीह प्रखंड से पांच, कपाली नगर परिषद क्षेत्र से 4, खरसावां प्रखंड से 3 और गम्हरिया प्रखंड से एक मामला सामने आया है। जिसपर उपायुक्त ए दोड्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी संक्रमित 13 मरीज प्रवासी हैं। और जिला पहुंचने पर जिला प्रशासन की देखरेख में क्वारंटाइन सेंटरों मे रह रहे थे। सभी की ट्रैवलिग हिस्ट्री दिल्ली, मुंबई, पुणे और हावड़ा की रही है। और सभी 20 से 30 वर्ष के बीच आयु वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी की स्वास्थ्य जांच के साथ स्वाब सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया था। तीन जून की रात आई रिपोर्ट में उक्त 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से नीमडीह कपाली नगर परिषद के नौ संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी सुरक्षा के साथ जमशेदपुर के टीएमएच में बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि गम्हरिया प्रखंड के एक और खरसावां प्रखंड से पाए गए तीन संक्रमितों को सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार संक्रमितों में तीन खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रही तीन महिलाएं हैं। गम्हरिया प्रखंड का एक पुरुष संक्रमित जिला वापसी के बाद कल्याण गुरुकुल सीनी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था।

chat bot
आपका साथी