प्रोन्नति व वेतनवृद्धि के लिए मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

संसू आदित्यपुर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरायकेला खरसावा जिला कमेटी के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:20 AM (IST)
प्रोन्नति व वेतनवृद्धि के लिए मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
प्रोन्नति व वेतनवृद्धि के लिए मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

संसू, आदित्यपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरायकेला खरसावा जिला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वर्णरेखा परियोजना के ईचागालूडीह कंप्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष पाच सूत्री लंबित मागो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी 27 फरवरी को मुख्य अभियंता द्वारा माग नहीं माने जाने के बाद आदोलन की चेतावनी दी थी। कर्मचारियों ने बताया कि निम्न वर्गीय लिपिक के प्रोन्नति वार्षिक वेतन वृद्धि, भंडारपाल को प्रभार, अयोग्य सामग्रियों का निस्तारण, सभी कर्मचारियों के तीन साल सेवा पूर्ण होने पर स्थायीकरण करने संबंधित मागे मुख्य अभियंता से की गई थी। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्य अभियंता के साथ आयोजित वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बन गई। जबकि अन्य मागों पर 23 मार्च तक निश्चित रूप से फैसला लिया जाएगा। इधर इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान महासंघ के संरक्षक पीसी गोराई, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, जिला सचिव सुधीर किस्कु, मान सिंह कुंटिया, राजेश कुमार, नवीन राय, तरूण दलाई, घनश्याम गोप, जगत प्रसाद सुधाशु, शेखर कुमार, विद्युत पटनायक, राणा सिंह, निवारण महतो, महेन्द्र तिवारी, उमेश तिवारी, अग्रसित पासवान आदि उपस्थित थे।

---------

एआइटी के छात्रों ने किया एनएमएल का दौरा : इंडस्ट्रीयल विजिट कार्यक्रम के तहत आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआइटी) के छात्रों ने शुक्रवार को सीएसआइआर एनएमएल का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने एनएमएल में होनेवाले शोध व अन्य कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान इंस्ट्रक्टर व वैज्ञानिक सत्यदेव त्रिपाठी ने उन्हे एनएमएल के कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी कुमार, सुजय कुमार, प्रियंका कुमार, रोहन कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी