तसर बीज कोए की खरीदारी के लिए ससमय उपलब्ध कराएं राशि : दशरथ गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख राशि आवंटन के अभाव में तसर बीज कोए (कोसा) की खरीदारी नहीं की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस वर्ष तसर कोसा की खेती बड़े पैमाने पर हुई है। परंतु राशि के अभाव में इसकी खरीदारी अब तक प्रारंभ नहीं होने की सूचना है..
खरसावां (संवाद सूत्र)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख राशि आवंटन के अभाव में तसर बीज कोए (कोसा) की खरीदारी नहीं की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस वर्ष तसर कोसा की खेती बड़े पैमाने पर हुई है। परंतु राशि के अभाव में इसकी खरीदारी अब तक प्रारंभ नहीं होने की सूचना है। संभावना है कि समय पर बीजागार के लिए कोसा की खरीदारी नहीं हुई तो दूसरे चरण की खेती भी प्रभावित होगी। इससे काफी संख्या में तसर उत्पादक किसान प्रभावित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ससमय राशि उपलब्ध कराकर तसर कोसा की खरीदारी सुनिश्चित कराएं, ताकि तसर कीट पालकों को राहत पहुंचाई जा सके।