पर्यावरण संतुलन को लगाएं पौधे : बीडीओ

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बगराईसाई गांव में प्रखंड विकास पदाधिकार डांगुर कोड़ा व जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू ने सैंकड़ों पौधे लगाए। ये पौधे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बसंती मुर्मू की जमीन पर लगाए गए..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST)
पर्यावरण संतुलन को लगाएं पौधे : बीडीओ
पर्यावरण संतुलन को लगाएं पौधे : बीडीओ

संवाद सूत्र, राजनगर : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बगराईसाई गांव में प्रखंड विकास पदाधिकार डांगुर कोड़ा व जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू ने सैंकड़ों पौधे लगाए। ये पौधे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बसंती मुर्मू की जमीन पर लगाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। राजनगर पंचायत में लक्ष्मी महतो की जमीन पर विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू व पंचायत समिति सदस्य जूही महतो ने आम बगवानी के लिए पौधारोपण किया। कुड़मा पंचायत में पानो मुर्मू व पंचायत समिति सदस्य डोली हांसदा ने पौधरोपण किया। इसी प्रकार, जोनबनी पंचायत में मुखिया डुमनी हेंब्रम, बीजाडीह पंचायत के भुरसा गांव में मुखिया सालगे मुर्मू, टीटींडीह पंचायत में मुखिया दुलारी मुर्मू, गोविंदपुर पंचायत के नयासाई गांव में कृति रानी गोप की जमीन पर पूर्व विधायक अंनतराम टुडू व मुखिया सवित्री मुर्मू, एदल पंचायत में निदेशक उमा महतो व मुखिया संगीता सरदार ने पौधारोपण किया।

इस प्रकार, प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में लगभग 600 पौधे लगाए गए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा, जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार प्रमाणिक, मनोज कुमार तियु, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, जवाहर लाल महतो, कनीय अभियंता रश्मि बोदरा, मनोज गुप्ता, कृतिवास मुंडा, शांतिराम महतो, सहायक अभियंता विजय महतो, बीएफटी राम चंद्र देवगम, प्रधान बिरूवा, सनगी दोगों ,बसंती मूर्मू, प्रभा, ठाकुर मुर्मू, मृत्युंजय चक्रवती, हेमंत महतो, सोमाय सोरेन, शिवाराम सोरेन, सुशील महतो, राज किशोर, पुष्प लता प्रधान, संबधित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, मांझी बाबा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी