कोविड प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने की दी जाए अनुमति : मनोज

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राज्य सरकार से धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में मॉल होटल स्कूल समेत हाट-बाजार को खोलने की अनुमति मिल चुकी है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:00 AM (IST)
कोविड प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने की दी जाए अनुमति : मनोज
कोविड प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने की दी जाए अनुमति : मनोज

जागरण संवाददाता, सरायकेला : नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राज्य सरकार से धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में मॉल, होटल, स्कूल समेत हाट-बाजार को खोलने की अनुमति मिल चुकी है। धार्मिक आस्था व लोगों की भावना का भी सरकार को ध्यान रखना चाहिए। कोविड-19 प्रोटोकॉल व दिशा-निर्देशों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। राज्य सरकार आम लोगों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द बाबा बैजनाथ धाम, छिन्नमस्तिके मंदिर रजरप्पा समेत छोटे-बड़े सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति प्रदान करे। आज शटडाउन के कारण आंशिक रूप से बाधित होगी विद्युत आपूर्ति : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला के तहत शुक्रवार को 33 केवी उलीझारी फीडर में सुबह 11:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शटडाउन के कारण आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस समयावधि में राजखरसावां ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। आम लोगों को होने वाली असुविधा के प्रति उन्होंने खेद व्यक्त किया है। डीसी ऑफिस के पास देर रात बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात डीसी ऑफिस के समीप सड़क दुर्घटना में बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार आदित्यपुर निवासी विनय कुमार सिंह (49) व सोनारी निवासी हरिओम प्रसाद (49) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार विनय और हरिओम बोलेरो से सरायकेला जा रहे थे। इस दौरान सरायकेला डीसी ऑफिस के समीप अज्ञात ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके कारण बोलेरो ट्रक से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी