अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग किया। कई लोगों ने कोविड-19 के कारण अपने-अपने घर पर ही योग किया..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:10 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग

संवाद सूत्र, राजनगर : सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग किया। कई लोगों ने कोविड-19 के कारण अपने-अपने घर पर ही योग किया। वहीं कई जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन कर योगाभ्यास किया गया। सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल ने गांव में अपने निवास पर योगाभ्यास किया। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने अपने घर में योग किया। राजनगर प्रखंड के पश्चिम भाग स्थित डुमरडीहा पंचायत के डुमरडीहा शिव मंदिर प्रांगण में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें योग शिक्षक सोमनाथ महतो ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित महतो, प्रखंड मंत्री शीला महतो, योग दिवस के प्रभारी नुनूराम महतो, मुकेश कुमार महतो, सुनील महतो, दिलीप बेहरा, नबीता महतो, सुभाष महतो, अमित महतो, रवि महतो, रितेश महतो, रामानंद महतो, नकुल दास, प्रशांत पति, संजय सरदार आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय विद्यालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ऑनलाइन : केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने अपने-अपने घरो में योगाभ्यास किया। स्कूल के प्राचार्य वीपी विमल ने कहा कि योग प्राचीन जीवन पद्धति है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलती है। प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों से शारीरिक दूरी का पालन कर नियमित रूप से घर में योगाभ्यास करने का आह्वान किया। कहा, योग से हम निरोग रह सकते हैं। साथ ही स्वस्थ बच्चे व स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इस दौरान प्राचार्य ने योग व आसन (अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपाल भाति व सूर्य नमस्कार आदि) के महत्व की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी