पार्थसारथी महापात्र बने भाजपा युवा मोर्चा के खरसावां नगर अध्यक्ष

सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के खरसावां नगर समिति का कमान पार्थसारथी महापात्र को सौंपा गया। खरसावां स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने पार्थसारथी महापात्र को नगर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:30 AM (IST)
पार्थसारथी महापात्र बने भाजपा युवा मोर्चा के खरसावां नगर अध्यक्ष
पार्थसारथी महापात्र बने भाजपा युवा मोर्चा के खरसावां नगर अध्यक्ष

संवाद सूत्र, खरसावां : सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के खरसावां नगर समिति का कमान पार्थसारथी महापात्र को सौंपा गया। खरसावां स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने पार्थसारथी महापात्र को नगर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। मौके पर समिति का विस्तार कर विकास साहू व कमलेश मंडल को उपाध्यक्ष, कार्तिक षाडं़गी व पूर्णेंदु राउत को महामंत्री, दीपक मंडल व अजय मंडल को मंत्री, श्यामलेंदु दास को कोषाध्यक्ष, धनंजय कर चौधरी को मीडिया प्रभारी, देवाशीष कर को सोशल मीडिया प्रभारी व आशीष कुमार पति को संयोजक चुना गया। साथ ही 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में अमित पात्र, रामु साथुआ, रंजीत दे, तपन मंडल, आशीष दे, रंजन षाड़ंगी, करण मुंडा, अंकित नायक, सिद्धार्थ घोड़ाई, विमल अग्रवाल, सागर बेहरा, सुमित कुमार सत्पथी को शामिल किया गया है। पार्थसारथी महापात्र ने युवाओं को संगठन से जोड़ कर संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुशील षाड़ंगी, नयन नायक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुमित चौधरी बने मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष : समाज को आगे बढ़ाने व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार को अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन में मारवाड़ी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संस्थापक सचिव प्रेमचंद्र अग्रवाल, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, संजय चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेक्सरिया, नरेश अग्रवाल, विकास चौधरी समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा का गठन किया गया। इस दौरान सर्वाधिक मत हासिल कर सुमित चौधरी मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष चुने गए। मतदान में हनी चौधरी, नितिन अग्रवाल, ब्लू सेक्सरिया, मोनू अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, केशव चौधरी व आनंद अग्रवाल समेत अन्य युवाओं ने हिस्सा लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज के अग्रणी अभिभावकों के मार्गदर्शन के साथ आगे चला जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों की समस्या को सुलझाने का कार्य किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच की सरायकेला शाखा सभी समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा।

chat bot
आपका साथी