स्पांसरशिप स्कीम से जोड़ा जाएगा दिव्यांग अनाथ बच्चों को, मिलेगा आवास का लाभ

गोविंदपुर पंचायत के डांडु गांव के दो अनाथ दिव्यांग किशुन टुडू व मायताला टुडू के सहयोग के लिए मंगलवार को सरना फिल्म निर्माता सह प्रखंड समन्वयक सावन सोय के नेतृत्व में मुखिया सावित्री मुर्मू धर्मेंद्र बेसरा रामचन्द्र देवगम आदि गांव पहुंचे। उन्होंने अनाथ दिव्यांग बच्चों को सूखा राशन अंडा फल व कपड़ा प्रदान कर सहयोग किया..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:00 AM (IST)
स्पांसरशिप स्कीम से जोड़ा जाएगा दिव्यांग अनाथ बच्चों को, मिलेगा आवास का लाभ
स्पांसरशिप स्कीम से जोड़ा जाएगा दिव्यांग अनाथ बच्चों को, मिलेगा आवास का लाभ

संवाद सूत्र, राजनगर : गोविंदपुर पंचायत के डांडु गांव के दो अनाथ दिव्यांग किशुन टुडू व मायताला टुडू के सहयोग के लिए मंगलवार को सरना फिल्म निर्माता सह प्रखंड समन्वयक सावन सोय के नेतृत्व में मुखिया सावित्री मुर्मू, धर्मेंद्र बेसरा, रामचन्द्र देवगम आदि गांव पहुंचे। उन्होंने अनाथ दिव्यांग बच्चों को सूखा राशन, अंडा, फल व कपड़ा प्रदान कर सहयोग किया। बुजुर्ग दंपती का परिवार पेंशन व राशन कार्ड के भरोसे चल रहा है। सावन सोय ने दोनों बच्चों को स्पांसरशिप स्कीम से जोड़ने की बात कही, ताकि बच्चों को हर माह दो हजार रुपये मिल सके। उन्होंने राशन कार्ड में दोनों बच्चों का नाम जोड़ने, आय प्रमाण पत्र व विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। वहीं जर्जर आवास के बदले आंबेडकर आवास का लाभ दिलाने की बात भी कही। मुखिया सावित्री मुर्मू ने कहा कि जब तक इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल जाता, तब तक आर्थिक सहयोग करती रहूंगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक सावन सोय, मुखिया सावित्री मुर्मू , अंचल कर्मचारी धर्मेंद्र बेसरा, बीएफटी रामचन्द्र देवगम, स्वयंसेवक रंजीत कुमार महतो, राकेश कुमार त्रिपाठी, डीलर अनंत रजक, ग्राम प्रधान भोला मांझी, सहिया रेणुका ज्योतिषी, नेपाल रजक, मुनीराम हांसदा, सिगु बास्के, जयीसिंह मुर्मू, पिटो बास्के समेत कई ्रग्रामीण उपस्थित थे। इधर विश्व सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सह पीएलवी रोहित महतो ने भी अनाथ बच्चों से मुलाकात की और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर को वस्तुस्थिति की जानकारी दी। साथ ही सरकारी सहायता दिलाने में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। अनाथ बच्चों व असहाय गंगाराम हो दी राहत सामग्री : सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ व विशु हेंब्रम ने सोमवार को गोविंदपुर पंचायत स्थित डांडु गांव के दिव्यांग अनाथ बच्चों से मुलाकात की। 10 वर्षीय किशुन टुडू व छह साल की मायतला टुडू आपस में भाई-बहन हैं। दोनों बच्चे दिव्यांग हैं। बच्ची मायतला टुडू बोल व सुन नहीं सकती, जबकि किशुन टुडू की दायीं आंख छोटी है। इस कारण वह आंख से ठीक से देख नहीं पाता। सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ व विशु हेंब्रम ने कोड़ा दंपती के निर्देश पर बच्चों को सूखा राशन प्रदान किया। सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ ने कल्याण पदाधिकारी संदीप कुमार दोरायबुरु से बात कर बच्चों को आवश्यक सरकारी सुविधा देने की मांग की। इससे पूर्व टांगरानी निवासी गंगाराम हो को भी उन्होंने सूखा राशन प्रदान किया। ज्ञात हो कि गंगाराम हो काफी गरीब हैं। वह काम करने में भी अक्षम है। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता पप्पू राय भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी