मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, स्थानीय लोगों ने कंपनी के वाहन का किया घेराव

कांड्रा के बांधकुली बस्ती में भरत महतो के मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। बुधवार को काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और टावर लगाने वाली कंपनी के वाहन का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व से ही भरत महतो के मकान के छत पर निजी कंपनी का एक मोबाइल टावर लगा हुआ है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:10 AM (IST)
मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, स्थानीय लोगों ने कंपनी के वाहन का किया घेराव
मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, स्थानीय लोगों ने कंपनी के वाहन का किया घेराव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कांड्रा के बांधकुली बस्ती में भरत महतो के मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। बुधवार को काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और टावर लगाने वाली कंपनी के वाहन का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व से ही भरत महतो के मकान के छत पर निजी कंपनी का एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। टावर स्थापित करते समय भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी मोबाइल टावर स्थापित किया गया। अब दोबारा भरत महतो अपने मकान की छत पर दूसरा मोबाइल टावर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घनी आबादी होने के कारण मोबाइल टावर से फैलने वाले रेडिएशन से होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लोग मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं। संबंधित मकान के समीप ही एक प्राइमरी स्कूल संचालित होता है, जहां आम दिनों में काफी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान मालिक भरत महतो स्वयं अपने मकान में नहीं रहते हैं। पूरे भवन को किराये पर दे रखा है। वह कहीं और निवास करते हैं। ऐसे में अपने व्यवसायिक स्वार्थ व फायदे के लिए वे घनी आबादी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा, इस बार किसी कीमत पर दूसरा मोबाइल टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। इधर, टावर लगाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग काफी संख्या में भरत महतो के मकान के समीप जमा होकर विरोध करने लगे। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। अनियंत्रित होकर स्कूटी पुलिया से टकराई, चालक घायल : छोटाबांबो गांव के समीप मंगलवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उदालखाम गांव निवासी गौतम महतो अपने मित्र सूरज कुम्हार के साथ मागे पर्व देखने बड़ाबांबो स्थित जोजोपी गांव आए हुए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे वापसी के दौरान छोटाबांबो गांव के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्कूटी सवार गौतम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए कृष्णापुर स्थित क्लीनिक पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी