Jharkhand Assembly Election 2019 : सरायकेला के एक प्रत्याशी का नामांकन रद, सात वैध Saraikela News

मंगलवार को संवीक्षा के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के प्रत्याश विश्वजीत मार्डी का नामांकन पत्र रद हुआ जबकि अन्य सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:06 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :   सरायकेला के एक प्रत्याशी का नामांकन रद, सात वैध Saraikela News
Jharkhand Assembly Election 2019 : सरायकेला के एक प्रत्याशी का नामांकन रद, सात वैध Saraikela News

सरायकेला (जागरण संवाददाता)। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉ बशरत कयूम के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन 2019 के लिए 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की संवीक्षा की गई जिसमें सामान्य प्रेक्षक एमआई पटेल उपस्थित थे।

संवीक्षा के दौरान एक नामांकन पत्र रद्द हुआ। सरायकेला-खरसावां जिला के प्रथम चरण में विधानसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत 51 सरायकेला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था जिसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टी के कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक चंपई सोरेन, भारतीय जनता पार्टी से गणेश माहली, झारखंड विकास मोर्चा से अनिल सोरेन ने, आजसू पार्टी से पूर्व विधायक अनंत राम टुडु, जनता दल यूनाइटेड से सत्यनारायण गोंड़, बहुजन समाज पार्टी से रविंद्र उरांव, अंबेदकर पार्टी आफ इंडिया से विश्व विजय मार्डी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुनान से विश्वजीत मार्डी ने मामांकन पत्र दाखिल किया था। जबकि नामांकन पत्र खरीदे दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया।

मंगलवार को संवीक्षा के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के प्रत्याश विश्वजीत मार्डी का नामांकन पत्र रद्द हुआ जबकि अन्य सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। विश्वजीत मार्डी का नामांकन पत्र में संलग्न शपत्र पत्र अपूर्ण था। जिसके कारण नामांकन पर्चा रद्द हुआ। अब सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी रह गए हैं। 21 नवंबर तक नामवासपी की तिथि है। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। सात दिसंबर को मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घेषित किया जाएगा। 

 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी

          प्रत्याशी              पार्टी  

1. चंपई सोरेन            घरखंड मुक्ति मोर्चा

2. गणेश माहली          भारतीय जनता पार्टी

3.अनिल सोरेन           झारखंड विकास मोर्चा

4.अनंतराम टुडु          आजसू पार्टी 

5.सत्यनारायण गोंड़       जनता दल यूनाईटेड

6.रविंद्र उरांव            बहुजन समाज पार्टी

7.विश्व विजय मार्डी      अंबेडकर पार्टी आॅफ इंडिया

chat bot
आपका साथी