सरायकेला के रायजामा में दो नक्सली गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने दंपती हत्याकांड मामले में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय दस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:14 AM (IST)
सरायकेला के रायजामा में दो नक्सली गिरफ्तार
सरायकेला के रायजामा में दो नक्सली गिरफ्तार

जासं, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने दंपती हत्याकांड मामले में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय दस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। खरसावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानांतर्गत रायजामा गांव में मुखबिरी का आरोप लगा पति-पत्नी की हत्या और तमाड़ थानांतर्गत विभिन्न गांवों में दहशत फैलाने व पोस्टरबाजी के आरोप में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते के रायजामा के सोमा सरदार व तमाड़ थाना के आराहंजा गांव के उमेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों नक्सली जिले में एक बार फिर से वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। जिसे पुलिस ने ऐन वक्त पर विफल कर दिया है।

ज्ञात हो कि दोनों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में विगत 23 मई की रात खरसावां के रायजामा गांव में मंगल सिंह सरदार व उसकी उसकी पत्नी लखीमनी सरदार की गोली मार हत्या कर दी थी। ग्रामीणो में दहशत फैलाने के लिए पास्टरबाजी भी की। विगत 17 जून की मध्य रात में दहशत फैलाने की नीयत से सरायकेला-खरसावां जिले के अलावा रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में भी पोस्टरबाजी की थी। दोनों पर विभिन्न थानों में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से दोनों की तलाश में थी।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने रविवार को जिला पुलिस कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवर्ता आयोजित उक्त जानकारी दी है। बताया कि फिर किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार छापेमारी की। 12 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंद्रह दिन पहले भी इसी दस्ते के तीन नक्सलियों को जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी में खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के अलावा प्रकाश कुमार यादव, अनूप रंजन बाखला, अखिलेश कुमार एवं सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी