नपं उपाध्यक्ष ने की निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने की मांग

अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:31 AM (IST)
नपं उपाध्यक्ष ने की निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने की मांग
नपं उपाध्यक्ष ने की निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने की मांग

जागरण संवाददाता, सरायकेला : अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों की मनोदशा ठीक नहीं है। सरायकेला नगर में विद्युत आधुनिकीकरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होगी तो वे आम जनता के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी