गम्हरिया में मंत्री व सांसद ने सड़क जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला

संवाद सूत्र राजनगर सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के जामजोड़ा चौक से कुलुडीह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 05:00 AM (IST)
गम्हरिया में मंत्री व सांसद ने सड़क 
जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला
गम्हरिया में मंत्री व सांसद ने सड़क जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला

संवाद सूत्र, राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के जामजोड़ा चौक से कुलुडीह, बासुड़दा, ईटागढ़, पातड़ी होते हुए डुमरा महुलडीह मुख्य पथ तक लगभग 8.10 किलो मीटर लंबी सड़क का जीर्णाेद्धार का शिलान्यास गुरुवार को सूबे के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवं सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। सड़क शिलान्यास के लिए देउरी देवनाथ सिंह सरदार ने पूजा अर्चना की।

शिलान्यास के मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य में सभी जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार एवं नए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कें चकाचक होंगी। कोरोना काल के दौरान कार्य धीमा पड़ा था। अब हर कार्य काफी तेजी से हो रहे हैं। झारखंड के सरकारी विभागों एवं गैर सरकारी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देने का हेमंत सरकार ने ऐतिहासिक कानून बनाया है। अब यहा के 75 प्रतिशत लोगों को झारखंड में ही थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड में रोजगार मिलेगा। उन्होंने लोगों को आश्वास्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अपना हर वादा समय पर पूरा करेगी।

वहीं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सड़कें विकास के मुख्य आयाम होती हैं। सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में बहुत सुविधा होगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, विशु हेम्ब्रम, झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो, योगेश्वर महतो, गुरुप्रसाद महतो, निम्बू प्रधान, शंकर पति, युवा जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा, अनिल सुरीन, देवनाथ सिंह सरदार, पप्पू राय, सुरेन सिंह सरदार, देवानंद महतो, धनपति सरदार, सांसद प्रतिनिधि बुधराम बेसरा, मोनू झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी