स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह का मना शहादत दिवस

क्षत्रिय समाज सरायकेला इकाई की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नुआ पाका प्रांगण में उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 08:10 AM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह का मना शहादत दिवस
स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह का मना शहादत दिवस

जागरण संवाददाता, सरायकेला : क्षत्रिय समाज सरायकेला इकाई की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नुआ पाका प्रांगण में उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने पोड़ाहाट महाराज अर्जुन सिंह की जीवनी और शौर्यगाथा की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर सरायकेला इकाई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंहदेव, सचिव अश्विनी सिंहदेव, नागेश्वर सिंहदेव, सिंहभानु सिंहदेव, ब्रजमोहन सिंहदेव, श्रीधर सिंहदेव, ज्योति प्रकाश सिंहदेव, लालबहादुर सिंहदेव, किशोर सिंहदेव, पितांबर सिंहदेव, एल एन सिंहदेव, प्रशांत सिंह, राजा सिंहदेव, सुनील सिंहदेव, देवेश सिंहदेव, राजकुमार सिंह, राकेश सिंहदेव, अरुण सिंहदेव, तपन सिंहदेव, सर्वजीत सिंहदेव, चितरंजन सिंहदेव, बृजकिशोर सिंह, बुधेश्वर सिंह, रणविजय सिंहदेव समेत कई उपस्थित थे।

झामुमो ने दी सांसद सुनील महतो को श्रद्धांजलि : झामुमो प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को वीर शहीद पूर्व सांसद सुनील माहतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने पूर्व सांसद सुनील महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, सुशील महतो, ललन तिवारी, अजय सामड, सुनाई बानरा, मेंजारी बोदरा समेत कई उपस्थित थे। झामुमो नेताओं ने दी राजेंद्र केशरी को दी श्रद्धांजलि : गुरुवार को झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र केशरी की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र केशरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सभी ने दिवंगत राजेंद्र केशरी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि नाडयू गोप, अरुण जामुदा, कालीचरण बानरा, अनूप सिंहदेव, विभीषण सरदार, बुधन लाल हेंब्रम, अजय सामड, ललन तिवारी, पिटू महतो, सुशील महतो, मंजू कुंभकार, सुमित्रा रविदास, यशोदा गोप, कृष्णा चंद्र प्रधान, इंद्र मिश्रा, शुक्रा महतो, नरेंद्र मंडल, साधु चरण सोय, खिरोध प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी