राजनगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजनगर थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव में रविवार को अशोक महतो(25) नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:18 AM (IST)
राजनगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजनगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

संवाद सूत्र, राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव में रविवार को अशोक महतो(25) नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कुंवरदा के हेमसागर महतो के पुत्र अशोक महतो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले आठ-दस दिनों से गुमसुम रह रहा था। हेमसागर के दो बेटों में अशोक बड़ा था।

chat bot
आपका साथी