मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई खरसावां-जोजोडीह मुख्य सड़क

खरसावां से जोजोडीह जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गढ्डों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को इस मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी हो रही है..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST)
मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई खरसावां-जोजोडीह मुख्य सड़क
मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई खरसावां-जोजोडीह मुख्य सड़क

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां से जोजोडीह जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गढ्डों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को इस मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 15 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क का निर्माण होने से खरसावां के दिहरीडीह, आनंदडीह, जोजोडीह, दलाईकेला, सामुरडीह, पिड़की, हिदुसाई, पदमपुर, तेलीसाई, मोलाडीह सहित कुचाई के सांकोडीह समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों को खरसावां, कुचाई, सरायकेला, व जमशेदपुर आने-जाने में सहुलियत होगी। फिलहाल, कुचाई-खरसावां से दिहरीडीह, आनंदडीह होते हुए जोजोडीह तक जाने वाली सड़क की पिच पूरी तरह से उखड़ गई है। दिहरीडीह से जोजोडीह के बीच सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर सैंकड़ों लोग आवागमन करते है। खरसावां के बड़ाबांबो में 72वां वन महोत्सव आज : वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सोमवार को खरसावां के बड़ाबांबो स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 72वां वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे। साथ ही वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वन क्षेत्र पदाधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि वन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में वन व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। प्रकृति का सृजन उत्सव पूरे उत्कर्ष पर है। पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। खरसावां के बड़ाबांबो में 72वां वन महोत्सव आज : वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सोमवार को खरसावां के बड़ाबांबो स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 72वां वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे। साथ ही वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वन क्षेत्र पदाधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि वन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में वन व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। प्रकृति का सृजन उत्सव पूरे उत्कर्ष पर है। पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी