खरसावां की तर्ज पर उप्र के कानपुर में बनेगा खादी पार्क

संसू, खरसावां : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों का दल झारखंड दौरे पर है। उप्र के अधिकारी झारखंड में हो रहे खादी एवं ग्रामोद्योग के कार्यो की जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:56 PM (IST)
खरसावां की तर्ज पर उप्र के कानपुर में बनेगा खादी पार्क
खरसावां की तर्ज पर उप्र के कानपुर में बनेगा खादी पार्क

संसू, खरसावां : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों का दल झारखंड दौरे पर है। उप्र के अधिकारी झारखंड में हो रहे खादी एवं ग्रामोद्योग के कार्यो की जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं। उप्र से आए अधिकारियों में कानपुर जोन के डिप्टी सीइओ अभय कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर जोन के डिप्टी सीइओ एनपी मोर्चा, प्रबंधक आरके मिश्रा, योजना अधिकारी महेंद्र कुमार व सीनियर

ऑडिटर मो कमर शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को रांची, चांडिल, खरसावां खादी बोर्ड, कुचाई व मरांगहातु उत्पादन केंद्र व आमदा स्थित खादी पार्क पहुंच कर वहां हो रहे कार्यो का जायजा लिया। कानपुर जोन के डिप्टी सीइओ अभय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खादी व ग्रामोद्योग के मामले में खारखंड का मॉडल काफी अच्छा है। झारखंड में खादी व ग्रामोद्योग के मामले में काफी अच्छे ढंग से कार्य हो रहे है। जिसे उप्र में भी लागू किया जाएगा। उप्र के विभागीय मंत्री हर कार्यक्रम में यहां हो रहे कार्यों की सराहना करते है। खरसावां के तर्ज पर कानपुर में भी बड़े आकार में खादी पार्क बनाया जाएगा। इसी को देखने के लिये खरसावां आए है। देवघर में भी खादी व ग्रामोद्योग के कार्य को देखने के लिये जाएंगे। मौके पर मौजूद झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत ¨सह बंटी ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को उप्र के लखनऊ में भी खादी बोर्ड का इंपोरियम खोला जाएगा। खारखंड के खादी कपड़ों की मांग देश विदेश में काफी अधिक हो रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में इसे ओर अधिक बढ़ाया जाएगा। ताकि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। मौके झारखंड खादी व

ग्रामोद्योग बोर्ड के सलाहकार योगेश मल्होत्रा, डिप्टी सीइओ राखाल चंद्र

बेसरा विभूती कुमार, मनोज कुमार शर्मा आदी मौजूद थे। खरसावां के खादी बोर्ड पहुंचने पर उप्र के अधिकारियों का गुलदस्ता दे कर झारखंड खादी बोर्ड के अधिकारियों ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी