आजसू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने कपिलदेव महतो

बुधवार को आकर्षिणी गेस्ट हाउस में आजसू छात्र संघ खरसावां प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान महासचिव विमलेश कुमार मंडल व संचालन धर्मराज प्रधान ने की..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:30 AM (IST)
आजसू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने कपिलदेव महतो
आजसू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने कपिलदेव महतो

संवाद सूत्र, खरसावां : बुधवार को आकर्षिणी गेस्ट हाउस में आजसू छात्र संघ खरसावां प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान महासचिव विमलेश कुमार मंडल व संचालन धर्मराज प्रधान ने की। कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव महतो, वरीय उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रधान, प्रखंड उपाध्यक्ष कमल किशोर प्रधान, प्रखंड महासचिव सुदामय महतो, प्रखंड सचिव ज्ञानरंजन महतो व सोशल मीडिया प्रभारी राकेश महतो को चुना गया। बैठक में आजसू नेता झंटू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष भोलानाथ प्रधान, संतोष कुमार, देवाशीष नायक, सतीश महतो, गोपो महतो, देवल महतो आदि उपस्थित थे। श्री जगन्नाथ प्रचार समिति ने निवर्तमान बीडीओ को दी विदाई : बुधवार को श्री जगन्नाथ प्रचार समिति ने निवर्तमान बीडीओ मुकेश मछुआ को विदाई दी। साथ ही खरसावां अंचल के माध्यम से सरकारी स्तर पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्य रतिरंजन नंदा, राकेश दास, सौरिश मिश्रा, वैद्यनाथ नायक, चंदन दास आदि ने शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। ज्ञात हो कि मुकेश मछुआ का स्थानांतरण गढ़वा जिले के प्रखंड में हुआ है। शिक्षकों ने निवर्तमान बीडीओ को दी विदाई : बुधवार को शिक्षकों नवे प्रखंड संसाधन केंद्र में निवर्तमान बीडीओ सह सीओ मुकेश मछुआ को विदाई दी। शिक्षकों के साथ-साथ बीईईओ वचन लाल यादव ने बीडीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी। इस अवसर पर मुकेश मछुआ ने कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें खरसावां में काफी कुछ सीखने को मिला। हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिला। सभी के सहयोग से सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही समय पर हो सका। उन्होंने कहा कि शिक्षक वास्तव में राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से कार्य के प्रति संवेदनशील होने की अपील की। मौके पर अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सह सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक प्रधान, बीपीओ पंकज महतो, राजेंद्र गोप, शिक्षक मो. दिलदार अंसारी, मो. माजिद खान, मंजूलता मिश्रा, मनोज सिंह, अजीत कुम्हार, वैद्यनाथ मालाकार, अगस्ती बेहरा, प्रेमेंद्र पति, वंदना कुमारी, सत्य नारायण अहिर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बीडीओ को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी