कूदा गाव की काजल राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

कहते हैं मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कुछ ऐसा ही किया है कुकड़ू प्रखंड के कूदा गाव की 14 वर्षीय काजल महतो ने। काजल उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूदा में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पांच मार्च से नवी मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की सब-जूनियर साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए काजल का चयन हुआ है..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:10 AM (IST)
कूदा गाव की काजल राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित
कूदा गाव की काजल राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। कुछ ऐसा ही किया है, कुकड़ू प्रखंड के कूदा गाव की 14 वर्षीय काजल महतो ने। काजल उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूदा में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पांच मार्च से नवी मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की सब-जूनियर साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए काजल का चयन हुआ है। 24 जनवरी को राची में आयोजित राज्यस्तरीय ओपन चयन ट्रायल के माध्यम से वह सब जूनियर साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। वैसे काजल महतो के पिता दिवाकर महतो व माता बसंती देवी खेत-बाड़ी कर किसी प्रकार जीवनयापन करते हैं। छोटे से मिट्टी के घर में वह पूरे परिवार के साथ रहती है। काजल ने बताया कि वह साइक्लिंग के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। कोच दिलीप कुमार गुप्ता व शिक्षक लक्ष्मण महतो ने उसे प्रोत्साहित कर साइक्लिंग सिखाया। काजल का लक्ष्य नवी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करना है। काजल की मां बसंती देवी बेटी की इस कामयाबी से काफी खुश हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है। उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग की मांग की है। इधर, काजल की इस कामयाबी से कोच दिलीप कुमार गुप्ता व स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मण महतो भी काफी खुश हैं उन्होंने गोल्ड मेडल लाने के लिए काजल को शुभकामनाएं दी है। सरायकेला जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव व कोच दिलीप कुमार गुप्ता ने साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए चाडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रक्षिक्षण केंद्र खोलने की माग की है, ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चे साइक्लिंग के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें। इधर, शनिवार को प्रभारी उपायुक्त अरवा राजकमल, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, लक्ष्मण महतो, सीमा सिंह, निरंजन महतो समेत कई लोगों ने काजल को इस कामयाबी के लिए बधाई दी।

chat bot
आपका साथी