अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता नमिता क्वालीफाई

कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड की एकमात्र आर्टिस्ट नमिता प्रधान ने क्वालीफाई की है। उन्हें सिल्वर कैटेगरी की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि हॉट ऑफ आर्ट मुंबई इंडिया द्वारा कोविड-19 के विषय पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमें नमिता प्रधान ने क्वालीफाई की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:17 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता नमिता क्वालीफाई
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता नमिता क्वालीफाई

जासं, सरायकेला : कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड की एकमात्र आर्टिस्ट नमिता प्रधान ने क्वालीफाई की है। उन्हें सिल्वर कैटेगरी की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि हॉट ऑफ आर्ट मुंबई इंडिया द्वारा कोविड-19 के विषय पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमें नमिता प्रधान ने क्वालीफाई की है। नमिता प्रधान सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव की रहने वाली है। उन्होंने अपने आर्ट में कोविड-19 के इस विषम परिस्थिति में बाहर रह रही एक अकेली लड़की को दिखाया है जो खिड़की से बाहर निहारती हुई अपने परिवार से दूर है। इस आर्ट में उसे गहरी सोच में डूबी हुई दर्शाया गया है। नमिता वर्तमान में ओडिशा बालासोर के आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज में बैचलर ऑफ विजूअल आर्ट में फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। आगे चलकर आर्ट के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहती है। इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपनी माता सत्यभामा देवी व पिता संतोष प्रधान को दिया है। आर्टिस्ट नमिता प्रधान को सिल्वर ट्रॉफी से सम्मानित किए जाने पर पूरे गौड़ समाज व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, हेमसागर प्रधान, कृष्ण प्रधान, उमाकांत प्रधान, विष्णु प्रधान व देवीदत्त प्रधान समेत अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी