लकडाउन के नियमों का पालन कर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

राजनगर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडारोहण की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में 830 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 840 बजे थाना परिसर में 900 बजे व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 915 बजे झंडारोहण कार्यक्रम होगा..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:24 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
लकडाउन के नियमों का पालन कर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
लकडाउन के नियमों का पालन कर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

राजनगर(संवाद सूत्र)। राजनगर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडारोहण की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में 8:30 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:40 बजे, थाना परिसर में 9:00 बजे व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 9:15 बजे झंडारोहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन व भीड़ एकत्रित नहीं करने का निर्देश दिया है। लाकडॉउन के नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी