नदी व तालाबों के जलस्तर में हुई वृद्धि

खरसावां-कुचाई क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। बारिश से नदी व तालाबों के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। खरसावां के सोना शुरु व संजय नदी के जलस्तर में पूर्व की तुलना में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिलखिला उठे हैं..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 01:15 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 06:17 AM (IST)
नदी व तालाबों के जलस्तर में हुई वृद्धि
नदी व तालाबों के जलस्तर में हुई वृद्धि

खरसावां(संवाद सूत्र)। खरसावां-कुचाई क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। बारिश से नदी व तालाबों के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। खरसावां के सोना, शुरु व संजय नदी के जलस्तर में पूर्व की तुलना में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिलखिला उठे हैं। संभवत: अब कृषि कार्य में तेजी आएगी। इस बारिश से खेतों में लगे धान के फसल को लाभ होगा। हालांकि बारिश के कारण खरसावां में दिनभर बिजली गुल रही। बारिश व हवा के कारण मेन लाइन में कई जगहों पर फॉल्ट हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई कार्य प्रभावित हुए। बिजली विभाग के मिस्त्री भी दिनभर घर में दुबके रहे। देर शाम बारिश थमी तो बिजली मिस्त्री फॉल्ट ढूंढते नजर आए। मेन लाइन में फाल्ट दुरुस्त करने के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सामान्य हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

झमाझम बारिश से किसानों में खुशी : गुरुवार को सरायकेला समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि बारिश नहीं होने से खेतों में लगे धान के फसल सूख रहे थे। इस बारिश से धान के पौैधों को जीवन मिल गया। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 25 मिमी. बारिश हुई। लगभग पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई। हालांकि दिनभर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकांश लोग छाता व रेनकोट पहने बाजार में नजर आए। लगातार बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 5.0 डिसे. की गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी व ऊमस से लोगों को राहत मिली है।

कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल : बुधवार की आधी रात से हो रही बारिश के कारण कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। बिजली के साथ-साथ पेयजलापूर्ति भी ठप रहा। गुरुवार की शाम तक स्थिति जस की तस बनी रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फॉल्ट ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी