अस्पताल चालू नहीं किया तो होगा आंदोलन : विजय महतो

कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल को पूर्व की तरह स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संचालित करने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को पदयात्रा की। प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कुचाई के दुर्गा मंदिर परिसर से कल्याण अस्पताल तक पद यात्रा की..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:30 AM (IST)
अस्पताल चालू नहीं किया तो होगा आंदोलन : विजय महतो
अस्पताल चालू नहीं किया तो होगा आंदोलन : विजय महतो

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल को पूर्व की तरह स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संचालित करने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को पदयात्रा की। प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कुचाई के दुर्गा मंदिर परिसर से कल्याण अस्पताल तक पद यात्रा की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हाथ में स्लोगन अंकित तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कल्याण अस्पताल के संचालन समेत ओपीडी, आईपीडी, एक्स-रे, इसीजी समेत ऑपरेशन आदि की सुविधाएं चालू करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय महतो ने कहा कि राज्य सरकार की अनदेखी व लापरवाही के कारण कल्याण अस्पताल बंदी के कगार पर पहुंच गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों को कुचाई के कल्याण अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिलता था। परंतु वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण अब क्षेत्र के लोग इस अस्पताल में इलाज के लिए तरस रहे है। कल्याण विभाग की ओर से राज्य में संचालित 16 अस्पतालों की स्थिति कमोवेश यही है। प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य के जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री इस मुद्दे पर संवेदनहीन हो गए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आइपीडी समेत कई सेवाओं को बंद कर दिया गया है। अस्पताल में न तो डॉक्टर हैं और न ही दवा। साथ ही अस्पताल के संचालक दीपक फाउंडेशन द्वारा छंटनी किए गए कर्मियों को काम पर रखने की मांग की गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि अमित केशरी, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्वांसी, मनोज मुदैया, लखीराम मुंडा, संगल सिजुई, सत्येंद्र कुम्हार, बेबी दास, विवेकानंद सोय, आसु मुंडा, मनीषा सामड, कांडे सुंबरुई, नागेश्वर पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी