असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह को मिला आवास व पेंशन

दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड क्षेत्र के पोटका पंचायत स्थित बीटा गांव की असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह (82) को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल गया। बुधवार को बीडीओ डांगुर कोड़ा उप प्रमुख विनय सिंहदेव पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय की उपस्थिति में वृद्धा चेटे बनसिंह के आवास का भूमि पूजन किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:10 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:10 AM (IST)
असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह को मिला आवास व पेंशन
असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह को मिला आवास व पेंशन

संवाद सूत्र, राजनगर : दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड क्षेत्र के पोटका पंचायत स्थित बीटा गांव की असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह (82) को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल गया। बुधवार को बीडीओ डांगुर कोड़ा, उप प्रमुख विनय सिंहदेव, पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय की उपस्थिति में वृद्धा चेटे बनसिंह के आवास का भूमि पूजन किया गया। उप प्रमुख सह समाजसेवी विनय सिंहदेव ने आवास निर्माण के लिए विधिवत नींव रखी। बता दें कि 10 जनवरी को बीटा गांव में विनय सिंहदेव ने गरीबों के बीच साड़ी का वितरण किया था। इस दौरान असहाय चेटे बनसिंह की बदहाल स्थिति पर दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आई। बीडीओ डांगुर कोड़ा व पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय ने गांव जाकर चेटे बनसिंह की सुधि ली थी। साथ ही पेंशन व आवास योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया था। शीघ्र ही उनका आधार कार्ड बनवाया गया। उसके बाद गांव के उप प्रमुख विनय सिंहदेव, स्थानीय मुखिया रजनी जारिका, वार्ड सदस्य चोमनी बानरा, सेविका हर्षमती बानरा, स्वयंसेवक आदि के प्रयास से वृद्धा चेटे बनसिंह को सरकारी लाभ दिलाया गया। अब वृद्धा को पेंशन भी मिल रहा है। ज्ञात हो कि चेटे बनसिंह झोपड़ी में रहती थी। झाड़ू बनाकर स्थानीय हाटों में बेचकर अपना जीवनयापन करती थीं। उनके पास न तो आधार कार्ड था और ना ही वोटर कार्ड। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद कई सामाजिक संगठन तेटे बनसिंह की मदद के लिए आगे आए, जिसमें कोल्हान हेल्पिंग हैंड्स नामक समाजिक संगठन ने चेटे बनसिंह की मदद की थी। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में दैनिक जागरण की अहम भूमिका : दैनिक जागरण के अभियान ऑक्सीजन है वरदान के तहत गुरुवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने पौधारोपण किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संध्या रानी ने कदम का पौधा लगाया और इसे पेड़ बनने तक देख-रेख करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने व ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के अभियान से हमने भी सीखा है कि सभी आंगनबाडी केंद्रों में खाली जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। कहा, दैनिक जागरण के इस अभियान में मेरी ओर से यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान का हिस्सा बनें और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी