कस्तूरबा विद्यालय सरायकेला के छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. अमित डा. माधुरी पूनम कुमारी प्रभा कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:26 PM (IST)
कस्तूरबा विद्यालय सरायकेला के छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
कस्तूरबा विद्यालय सरायकेला के छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. अमित, डा. माधुरी, पूनम कुमारी, प्रभा कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान छात्राओं की कान, नाक, दांत की जांच की गई। साथ ही उनकी वजन की भी माप की गई। जिन छात्राओं में बीमारी के लक्षण दिखे उन्हें उचित सलाह देते हुए दवा आदि भी दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने कहा। विद्यालय में जो भी भोजन मिलता है उसे अवश्य करें। शरीर के विकास के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित सूर्योदय के पूर्व विस्तर छोड़ने का अभ्यास करें। नित्य क्रिया कर अपने जीवन के लिए व्यायाम को हिस्सा बनाएं। यदि प्रतिदिन योग करेंगे तो निश्चित रूप से शरीर निरोग रहेगा। शरीर को तरोताजा रखने के लिए सुबह खुली हवा में विचरण अवश्य करें। उन्होंने साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखने की नसीहत छात्राओं को दिया। कहा कि दिन भर के रूटीन के अनुसार किए गए कार्यो के बाद रात्रि में कम से कम छह से सात घंटे अवश्य सोना है। नींद भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक पहलू है। वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरी छात्राओं को कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स दिए। मौके पर विद्यालय की वार्डन शिक्षिका आदि उपस्थित थीं। शिविर में छात्राओं को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया उन्हें मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी पालन करने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी