गुंचा खान बनी शेन इंटरनेशनल स्कूल की साइंस टॉपर

शुक्रवार को सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा के बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विज्ञान संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुंचा खान स्कूल की साइंस टॉपर बनी हैं..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:00 AM (IST)
गुंचा खान बनी शेन इंटरनेशनल स्कूल की साइंस टॉपर
गुंचा खान बनी शेन इंटरनेशनल स्कूल की साइंस टॉपर

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा के बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विज्ञान संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुंचा खान स्कूल की साइंस टॉपर बनी हैं। 92.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रियांशी परमार स्कूल की द्वितीय साइंस टॉपर हैं। इसी प्रकार, यशल खान 92.2 अंक प्राप्त कर स्कूल के तृतीय टॉपर बने हैं। 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शुभम कुमार चौथे स्थान पर हैं। इसी प्रकार, कॉमर्स संकाय में भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है। स्कूल की छात्रा नंदिनी 91.0 प्रतिशत अंक लाकर कॉमर्स टॉपर बनी हैं। सृजल परमार ने द्वितीय व राहुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बच्चों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन व प्राचार्या पुष्पा भल्ला ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। किसान की बेटी नोहा मुर्मू बनी एसएस प्लस-2 हाई स्कूल राजनगर की टॉपर : एसएस प्लस-2 हाईस्कूल राजनगर की नोहा मुर्मू मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर बनी हैं। नोहा मुर्मू को 433 अंक मिले हैं। गम्हरिया निवासी नोहा मुर्मू के पिता रघुनाथ मुर्मू किसान हैं। उनकी दो बेटियां है। वे दोनों बेटियों को पढ़ा-लिखा कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते है। उनकी बड़ी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। इधर, नोहा ने मैट्रिक में स्कूल टॉपर बन कर पिता के सपने को साकार किया है। नोहा के माता-पिता काफी खुश हैं। नोहा साइंस लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती है। उनका लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। नोहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के सभी शिक्षक व ट्यूशन टीचर लोचन मंडल को दिया है।

chat bot
आपका साथी