ग्रामीणों के बीच बांटे 200 मेडिकेटेड मच्छरदानी

कुचाई प्रखंड के सुरसी उप स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ग्रामीणों के बीच 200 मच्छरदानी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू विवेकानंद प्रधान व विद्यार्थी मुंडा ने ग्रामीणों की सूची बनाकर लाभुक परिवारों को मच्छरदानी उपलब्ध कराया..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:01 AM (IST)
ग्रामीणों के बीच बांटे 200 मेडिकेटेड मच्छरदानी
ग्रामीणों के बीच बांटे 200 मेडिकेटेड मच्छरदानी

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई प्रखंड के सुरसी उप स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ग्रामीणों के बीच 200 मच्छरदानी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू विवेकानंद प्रधान व विद्यार्थी मुंडा ने ग्रामीणों की सूची बनाकर लाभुक परिवारों को मच्छरदानी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि मलेरिया, डेंगू समेत मच्छरजनित अन्य रोगों के रोकथाम के लिए मेडिकेटेट मच्छरदानी का उपयोग करना फायदेमंद है।

chat bot
आपका साथी