टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज से रेल पटरी पर गिरा गैस टैंकर

संसू चांडिल सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्यमार्ग पर चांि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:39 PM (IST)
टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज 
से रेल पटरी पर गिरा गैस टैंकर
टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज से रेल पटरी पर गिरा गैस टैंकर

संसू, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्यमार्ग पर चांडिल गोलचक्कर के ओवर ब्रिज से अनियंत्रित गैस टैंकर करीब बीस फीट नीचे रेल पटरी पर जा गिरा। हादसे में टैंकर के चालक व दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई घटना के बाद किसी तरह चालक व खलासी ने वाहन के आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। घायल चालक मुरारी सिंह बिहार के छपरा जिला अंतर्गत मढ़ौरा का रहने वाला है। दोनों खलासी धर्मेद्र राय और साहेब राम भी उसी के गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी वाहन से चांडिल स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल खलासी की स्थिति नाजुक बताया है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल कर्मचारी, कांड्रा आरपीएफ व चांडिल पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस टैंकर को रेल-पटरी से हटाया। इस संबंध में चांडिल रेलवे स्टेशन मास्टर विष्णु तांती ने बताया कि रेल पटरी पर वाहन के पलटने से चार मालवाहक ट्रेनें प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय किसी कोई ट्रेन लाइन पर नहीं थी, अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। उन्होंने कहा कि रेल लाइन को सात बजे के आसपास क्लियर कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी