अटल पार्क में टहलने के लिए नहीं लिया जाए शुल्क

संसू, आदित्यपुर : नगर निगम अविलंब अटल पार्क में आम जनता को टहलने के लिए निश्शुल्क व पार्क का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 01:59 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 01:59 AM (IST)
अटल पार्क में टहलने के लिए नहीं लिया जाए शुल्क
अटल पार्क में टहलने के लिए नहीं लिया जाए शुल्क

संसू, आदित्यपुर : नगर निगम अविलंब अटल पार्क में आम जनता को टहलने के लिए निश्शुल्क व पार्क का मुख्य गेट दूसरी तरफ करे। ऐसा नही करने पर जन कल्याण मोर्चा नगर निगम के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने को विवश होगा। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता में मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा।

उन्होंने कहा कि अटल पार्क का निर्माण अमृत योजना के तहत बनाया गया जिसमें पेयजल, सिवरेज से लेकर पार्किंग की व्यवस्था करना था लेकिन पार्किग की व्यवस्था कालोनी के तरफ कर दिया गया है। जिससे आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अत: पार्क का मुख्य द्वार आदित्यपुर-कांड्रा के तरफ किया जाए।

इसके साथ ही पार्क में सुबह में 4 से 8 एवं संध्या में 6 से 8 तक लोगों को टहलने के लिए निश्शुल्क किया जाए। पार्क में बने मैरेज हॉल में रात्रि 10 बजे के बाद आतिशबाजी व संगीत पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह के भीतर मांग पूरा नहीं होने पर मोर्चा निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश, अमरजीत मेहता, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी