ईचागढ़ में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के काठघोडा मैदान में झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 01:56 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 01:56 AM (IST)
ईचागढ़ में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
ईचागढ़ में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के काठघोडा मैदान में झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्रामीण विकास समिति की ओर से रविवार को 20वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रमुख आलोमनी देवी, मुखिया निताई उरांव, फुलमनी मांझी, उप मुखिया प्रतिमा महतो ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता की विजयी टीम जामदोहा को 40,001 रुपये से पुरस्कृत किया गया। जामदोहा की टीम ने पींडराबेड़ा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। पींडराबेड़ा को 30,001 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।

खिलाड़ियों को विधायक साधुचरण महतो ने पुरस्कृत करते हुए कहा कि ईचागढ़ में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। फुटबॉल इस क्षेत्र की संस्कृति बन गयी है, सभी खिलाड़ी एकजुट हो कर और खेलभावना से खेलें और खेल के क्षेत्र में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से गौरागकोचा मैदान बनवाऊंगा। मौके पर झारखंड विकास मोर्चा के विनोद राय, समाजसेवी राम विलास लोहरा, भूषण मुर्मु, रंजीत टुडु, किसुन किस्कु, देवेश्वर महतो, गुरुपद सोरेन, जीतू उरांव, करमा किस्कु सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी