रुगुडीह में सोनाली टुसू मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

भगवत सिंह मुंडा की पुण्यतिथि जयंती पर कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के लुपुंगबेड़ा गांव में सोनाली टुसू मेला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:48 PM (IST)
रुगुडीह में सोनाली टुसू मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रुगुडीह में सोनाली टुसू मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र, खरसावां : भगवत सिंह मुंडा की पुण्यतिथि जयंती पर कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के लुपुंगबेड़ा गांव में सोनाली टुसू मेला का आयोजन किया गया। सोनाली टुसू मेला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, प्रमुख करम सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, कुचाई प्रमुख करम सिंह मुंडा, मुखिया प्रतिमा देवी आदि ने स्व भागवत सिंह मुंडा की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन किया। गांव में 24 टीमों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच जंगली टाइगर बडासेगोई बनाम डीजे ग्रुप रूगुडीह के बीच खेला गया। इसमें जंगली टाइगर बडासेगोई की टीम ने डीजे ग्रुप रुगुडीह की टीम को 1-0 से हरा कर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के विजेता टीम बड़ासेगोई को 16 हजार, उप विजेता डीजे ग्रुप रूगुडीह को 13 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहे गागराई एफसी कुंभराम के टीम को सात हजार, चौथे स्थान पर रहे पोडाडीह, पांचवें स्थान पर रहे धुनाडीह व छठे स्थान पर रहे रुगुडीह की टीम को चार-चार हजार रुपया का नगदी राशि दे कर पुरस्कृत किया गया। सोनाली टुसू मेला में टुसू व चौड़ल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। चौड़ल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहे धुनाडीह को तीन हजार, दूसरे स्थान पर रहे बारूहातु की चौड़ल को दो हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सुख भंजन सिंह मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, दुर्गा चरण मुंडा, हरिचरण मुंडा, लखीराम मुंडा, घनश्याम मुंडा, दिलकुश हेंब्रम, राजेंद्र हेंब्रम, मंगल सिंह मुंडा, आशु हेंब्रम, दुलाल स्वांसी, सत्येंद्र कुम्हार, सत्यनारायण मुंडा आदि उपस्थित थे.

chat bot
आपका साथी