12 गाड़ियां सीज, वसूला 2 लाख 10 हजार का जुर्माना

सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कैंप कर वाहनों की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
12 गाड़ियां सीज, वसूला 2 लाख 10 हजार का जुर्माना
12 गाड़ियां सीज, वसूला 2 लाख 10 हजार का जुर्माना

जासं, सरायकेला : सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कैंप कर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 वाहनों को सीज करते हुए दो लाख दस हजार का जुर्माना वसूला गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन संचालकों को नसीहत देते हुए अपील भी की कि सड़क पर वाहन का परिचालन करते समय वाहन के सारे कागजात दुरुस्त रखें। जिसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी प्रकार के टैक्स एवं पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट और फिटनेस सर्टिफिकेट भी शामिल होंगे। ओवरलोडिग से बचें। साथ ही गति सीमा नियंत्रण करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। व्यवस्था नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कही गई है।

जिले में 38 वाहनों के संचालकों को 2593725 का टैक्स बकाया का नोटिस विभाग द्वारा जारी किया गया है। कहा गया है कि एक महीने के भीतर टैक्स नहीं भरे जाने की स्थिति में विभाग द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बकाया टैक्सों में वाहनों के एमवी टैक्स, एडिशनल एमवी टैक्स शामिल है।

chat bot
आपका साथी