पूंजीपतियों के हाथ गिरवी होंगे किसान : सन्नी टोप्पो

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संसद से पारित किसान विरोधी कानून का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसे प्रदेश कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी ने किसान विरोधी कानून को काला कानून बताया..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:30 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:30 AM (IST)
पूंजीपतियों के हाथ गिरवी होंगे किसान : सन्नी टोप्पो
पूंजीपतियों के हाथ गिरवी होंगे किसान : सन्नी टोप्पो

जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संसद से पारित किसान विरोधी कानून का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसे प्रदेश कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी ने किसान विरोधी कानून को काला कानून बताया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सन्नी टोप्पो ने कहा कि सरकार ने तीन काले कानून के माध्यम से किसान, खेतिहर मजदूर व छोटे दुकानदार समेत मंडी के मजदूर कर्मचारियों पर प्रहार किया है। यह बिल किसान और खेतिहर मजदूर के खिलाफ षड्यंत्र किया है। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार काला कानून के माध्यम से देश की हरित क्रांति योजना को खत्म करने की साजिश कर रही है। जिससे देश के अन्नदाता किसान व मजदूर पूंजीपतियों के हाथ बिकने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर वरीय जिला उपाध्यक्ष केपी तिवारी समेत जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य वरीय सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी