बिजली तार की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा

खरसावां प्रखंड के खमारडीह गांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
बिजली तार की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा
बिजली तार की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा

संसू, खरसावां : खरसावां प्रखंड के खमारडीह गांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली मिस्त्री जसलाल माझी (25) बगैर सेफ्टी उपकरण के ही काम कर रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद मिस्त्री जसलाल माझी को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार जसलाल माझी विजय इलेक्ट्रिकल की कंपनी में ठेका मजदूरी में काम कर रहा था। रविवार को खमारडीह गांव के पास चालू लाइन में केबुल का काम कर रहा था। इसी बीच किसी तरह 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से नीचे जमीन पर गिर गया। समाजसेवी सुनील साव ने ग्रामीणों की मदद से उसे खरसावां ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विजय इलेक्ट्रिकल द्वारा मनमानी काम कराई जा रही है। मजदूरों को बिना सेफ्टी उपकरण दिए काम कराया जा रहा है। कई बार मिस्त्रियों ने इसका विरोध किया था। परंतु ठेका कंपनी ने उनकी मांगों को नजर अंदाज कर दिया। इससे पहले भी इसी तरह की घटना से एक युवक की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी