संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जिले में मानसून की भारी वर्षा की स्थिति में खरकई स्वर्णरेखा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए उपायुक्त ए दोड्डे ने जिला आपदा प्रबंधंन को बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि खरकई व स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि व बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के एहतियात आवश्यक हैं..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:24 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 12:24 AM (IST)
संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले में मानसून की भारी वर्षा की स्थिति में खरकई, स्वर्णरेखा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए उपायुक्त ए दोड्डे ने जिला आपदा प्रबंधंन को बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि खरकई व स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि व बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के एहतियात आवश्यक हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल स्तर की संभावित वृद्धि की अद्यतन स्थिति की जानकारी तत्काल नोडल पदाधिकारी को दें। आदित्यपुर क्षेत्र में बाढ़ से संभावित प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए चयनित आपदा शिविर में पानी, बिजली व जेनरेटर आदि की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जाएगा। विशेष परिस्थिति में नाव व गोताखोरों को भी तैनात किया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। आदित्यपुर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन तैयारी करेंगे। असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रभावित परिवारों के संभावित संपत्ति की चोरी व नुकसान पहुंचाने की संभावना का रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को 24 घंटे कार्यालय परिसर में अग्निशमन वाहन तैयार रखें। सिविल सर्जन एंबुलेंस को चालक के साथ तैनात रखें, ताकि जरुरत के अनुसार इसका उपयोग किया जा सके।

chat bot
आपका साथी