उपायुक्त ने सदर अस्पताल का लिया जायजा

उपायुक्त अरवा राजकमल ने शुक्रवार को सदर अस्पताल सरायकेला का जायजा लिया। उन्होंने सीएसआर मद से 40 लाख रुपये की लागत से गेल इंडिया अथरिटी द्वारा बनाए जाने वाले आइसीयू बेड के बारे में भवन एवं निर्माण कार्य को लेकर गेल इंडिया के प्रतिनिधि एवं सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन दो लिफ्ट का निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार को इसे शीघ्र पूरा करने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:00 AM (IST)
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का लिया जायजा
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : उपायुक्त अरवा राजकमल ने शुक्रवार को सदर अस्पताल सरायकेला का जायजा लिया। उन्होंने सीएसआर मद से 40 लाख रुपये की लागत से गेल इंडिया अथरिटी द्वारा बनाए जाने वाले आइसीयू बेड के बारे में भवन एवं निर्माण कार्य को लेकर गेल इंडिया के प्रतिनिधि एवं सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन दो लिफ्ट का निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार को इसे शीघ्र पूरा करने को कहा। उपायुक्त ने आइसीयू बेड और लिफ्ट के निर्माण कार्य की लगातार मानिटरिग एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सिविल सर्जन को का। उपायुक्त ने गेल इंडिया अथरिटी के वरीय पदाधिकारी एवं पूरी टीम को जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

अब आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सकेगी : उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदर अस्पताल में जल्द ही छह आइसीयू बेड बनकर तैयार होंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। गेल इंडिया द्वारा कांट्रेक्टर का चयन किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्राय: ऐसा देखा जाता है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना के समय मरीज को गंभीर अवस्था में टीएमएच या एमजीएम रेफर करना पड़ता है, जिसमे मरीजों की मृत्यु होने का खतरा रहता है, कई मरीजों की मृत्यु तक हो जाती है। अब जिले में छह आइसीयू बेड होंगे ताकि ऐसी स्थिति में मरीजों की ससमय सही देखभाल की जा सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ सिविल सर्जन डा. विजय कुमार, गेल इंडिया के वरीय पदाधिकारी विजय कुमार पाल एवं रंजन कुमार, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय, डीपीएम निर्मल दास, डा. चन्दन कुमार, डा यू. रजक एवं अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी