उपायुक्त ने किया छठ घाट का निरीक्षण

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को आदित्यपुर के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 09:32 PM (IST)
उपायुक्त ने किया छठ घाट का निरीक्षण
उपायुक्त ने किया छठ घाट का निरीक्षण

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को आदित्यपुर के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के सभी नदी घाट को बेहतर तरीके के साथ ससमय साफ करने आदेश दिया। उपायुक्त सपड़ा नदी घाट से सफाई कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन, अनुमंडल अधिकारी बसारत कयूम, आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------------

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कल

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : सरायकेला खरसावा जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक पांच नवंबर सोमवार को जिला मुख्यालय सरायकेला परिसदन में दिन के11 बजे से होगी। यह जानकारी सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दी है।

chat bot
आपका साथी