कोरोना काल में आम जनता को सेवा प्रदान करने का लिया निर्णय : बिरसा सोय

वृहद झारखंड जनाधिकार मंच ने वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आम जनता को सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। रविवार को ये बातें मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कही। कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिला के शंकर बेसरा को खुंटपानी प्रखंड पांडु पिगुवा को नोवामुंडी प्रखंड पाईकारा बानरा को सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष व केदार बोयपाई को युवा मंच का चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:10 AM (IST)
कोरोना काल में आम जनता को सेवा प्रदान करने का लिया निर्णय : बिरसा सोय
कोरोना काल में आम जनता को सेवा प्रदान करने का लिया निर्णय : बिरसा सोय

संवाद सूत्र, खरसावां : वृहद झारखंड जनाधिकार मंच ने वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आम जनता को सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। रविवार को ये बातें मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कही। कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिला के शंकर बेसरा को खुंटपानी प्रखंड, पांडु पिगुवा को नोवामुंडी प्रखंड, पाईकारा बानरा को सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष व केदार बोयपाई को युवा मंच का चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया। उन्होंने कहा कि वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के जिला व प्रखंड स्तरीय मंच को मजबूत किया जाएगा, ताकि मंच की ओर से आम जनता को सेवा प्रदान की जा सके। बिरसा सोय ने कहा कि मंच के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन कर आम लोगों की सेवा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नव मनोनित प्रखंड अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों को सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जनहित में चलायी जा रही सभी सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। सब्जी व फल दुकानों को छोड़ अन्य को लौटाया : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को खरसावां-कुचाई में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। खरसावां के आमदा व बड़ाबांबो तथा कुचाई के दलभंगा में आम दिनों की तरह दुकानदार अपनी दुकान लगाने पहुंचे थे। परंतु प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने सब्जी व फल की दुकानों को छोड़ कर अन्य दुकानदारों को वापस भेज दिया। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सब्जी व फल के दुकानों को पांच-पांच फीट की दूरी पर लगाया गया। आमदा साप्ताहिक हाट परिसर में ओपी प्रभारी मो. नौशाद दिनभर गश्त लगाते रहे। दोपहर दो बजे के बाद साप्ताहिक हाट बंद करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी