बिरसा के बलिदान को देश रखेगा याद : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार को दिल्ली स्थित आवास में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें बिरसा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:10 AM (IST)
बिरसा के बलिदान को देश रखेगा याद : अर्जुन मुंडा
बिरसा के बलिदान को देश रखेगा याद : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार को दिल्ली स्थित आवास में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें बिरसा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन। हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक है भगवान बिरसा का आदर्श : बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर समाहरणालय स्थित बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त अरवा राजकमल, उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा ऐसे जननायक थे, जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। झारखंड के नवनिर्माण में भी वे हमेशा प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर ही झारखंड की सभ्यता व संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण व बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणास्त्रोत है। समाज सुधारक थे बिरसा मुंडा : युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कुचाई प्रखंड के दलभंगा स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा, अल्पायु में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनके दांत खट्टे करने वाले बिरसा मुंडा झारखंड के सच्चे सपूत व देशभक्त थे। ब्रिटिश सरकार ने जब यहां के जनजातियों को जल, जंगल, जमीन व उनके प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल करने लगे तो बिरसा मुंडा ने आवाज उठाई। लोगों को संगठित किया और अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा बहुत बड़े समाज सुधारक थे। मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने मनाई भगवान बिरसा की पुण्यतिथि : यूथ इंटक (कांग्रेस) के प्रखंड अध्यक्ष सुदाम बोदरा के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में वीर शहीद बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष बलभद्र महतो, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, मो जाहिद, करण हेंबम्र, मो. भुट्टो, कन्हैया लाल सामड, शंकर लोहदा, रामचंद्र लोहार आदि उपस्थित थे। भगवान बिरसा के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता : खुंटपानी प्रखंड के बासाहातु (पोरलोंग) में बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियु, दुम्बी हाईबुरू, प्राण लेयांगी, लुगदी हाईबुरू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। दलभंगा में मनायी गई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कुचाई के दलभंगा स्थित बिरसा की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय पाहन ने भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर 39 मौजा खूंटकट्टी विकास व रक्षा समिति के सचिव सह धर्मेंद्र कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, बारूहातु पंचायत मुखिया मानसिंह मुंडा, रामचंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे। भाजपा एसटी मोर्चा ने मनाई भगवान बिरसा की पुण्यतिथि : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर सभी ने धरती आबा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर इस भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव, मोर्चा के जिला प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल सिंह सोय, मनोज कुमार महतो, शंकर सोय, गणेश सरदार, पागा सरदार, राजू सरदार, मंगल सोरेन, स्वरूप सोरेन, भरत हेंब्रम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने जननायक बिरसा मुंडा को किया नमन : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया। बुधवार को धुरिपदा गांव में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर जिला महासचिव डोमन महतो, यूथ इंटक के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन सरदार, प्रखंड महासचिव भूटा राउत, जितेन महतो, श्याम पद त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। एआइडीएसओ ने मनाया शहादत दिवस : उलगुलान के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ऑर्गनाइजेशन के एमपी सरदार ने बिरसा चौक पर धरती आबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कमेटी की ओर से सरायकेला, कुकड़ू, आदित्यपुर व चांडिल स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सिंहभूम कॉलेज व काशी साहू कालेज के दर्जनों छात्रों ने क्रांतिकारी गीत के साथ उनके जीवन संघर्ष पर अपनी बातें रखी। मौके पर राज्य सचिव मंडली सदस्य श्यामल माझी, राज्य कमेटी सदस्य बबली शील व प्रभात कुमार महतो उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी