आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो कालूराम सेवा ट्रस्ट से करें संपर्क

श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट की ओर से कोरोना संक्रमितों को निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से 2020 में भी कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि इस कार्य में ट्रस्ट के जुड़े सभी लोग सेवा दे रहे हैं..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:10 AM (IST)
आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो कालूराम सेवा ट्रस्ट से करें संपर्क
आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो कालूराम सेवा ट्रस्ट से करें संपर्क

जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट की ओर से कोरोना संक्रमितों को निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से 2020 में भी कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि इस कार्य में ट्रस्ट के जुड़े सभी लोग सेवा दे रहे हैं। ट्रस्ट के आक्सीजन बैंक में काफी सिलेंडर हैं। इनमें से 30-32 सिलेंडर मरीजों की सेवा में उपयोग किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आक्सीजन सिलेंडर की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह सेवा निश्शुल्क दी जा रही है। सरायकेला में रहने वाले लोग इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार व समाज की सुरक्षा को समझते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। शारारिक दूरी व फेस मास्क ही रामबाण औषधि है। किसी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टेस्ट अवश्य करवाएं। वैक्सीनेशन के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें। बिना किसी ठोस वजह के घर से बाहर न निकलें। अपने आसपास या पड़ोस में कोरोना संक्रमित मिलने पर उससे नफरत न करें। उसका मनोबल ऊंचा करने के लिए उसका उत्साहव‌र्द्धन करें। अपने घर की खिड़कियों/बालकनी से उसका अभिवादन करें और विश्वास दिलाएं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन करने का आग्रह किया है। श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट ने पिछले वर्ष की तरह जरूरतमंद व्यक्तियों को फेस मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन व मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी