महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने परिसदन में पत्रकारों को ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:40 PM (IST)
महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी
महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने परिसदन में पत्रकारों को बताया कि सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस 23 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। तेल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में ठेला, रिक्शा और बैलगाड़ी के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत सभी प्रखंडों में रैली और मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश समिति के आह्वान पर आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन किया गया है। कुचाई प्रखंड के लिए मुशाइद खान व विकास बानरा, खरसावां प्रखंड के लिए डोमन महतो व अजमल वरदी, सरायकेला नगर के लिए लाल बहादुर ¨सहदेव, राजीव रंजन व राज बागची, सरायकेला प्रखंड के लिए सुशेन मार्डी, कैलाश महतो व शिवा दास, राजनगर प्रखंड के लिए देवनाथ ¨सह सरदार, सुपाई जारिका व घासीराम सोरेन, गम्हरिया के लिए रवीन्द्र मंडल, राजकुमार ¨सह व विनोद प्रधान, आदित्यपुर के लिए विनोद ¨सह, केपी तिवारी, सुशील ¨सह व सुनील ¨सह, चांडिल के लिए जगन्नाथ महतो, राजू चौधरी व बी. नागमणि, नीमडीह के लिए रीना महतो, लालमोहन महतो व अनूप महतो, कुकडू के लिए जीपालाभ मुंडा, मो. शमी व बासुदेव महतो, ईचागढ के लिए माधव सिंह मानकी व शांतिराम महतो एवं कपाली के लिए शोभा रानी महतो, मो. मो¨सग व सपन हयात को प्रभारी बनाया गया है। समारोह में गम्हरिया प्रखंड के पूर्व झामुमो अध्यक्ष सह बासुरदा के ग्राम प्रधान देवानंद महतो सोमवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने देवानंद महतो व अन्य को माला पहनाकर स्वागत किया। बताया गया कि 26 सितंबर को आदिवासी कांग्रेस द्वारा सीएनटी एसपीटी संशोधन के विरोध में चौक चौराहों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 28 सितंबर को कांग्रेस एससी मोर्चा द्वारा संविधान में हो रहे छेड़छाड़ के विरोध में चौक चौराहों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 29 सितंबर को मूल्य वृद्धि व लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय में बैलगाडी के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। 30 सितंबर को कांग्रेस ओबीसी मोर्चा द्वारा मॉब लीचिंग के विरोध में चौक चौराहों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 02 अक्टूबर को कांग्रेस युवा मोर्चा द्वारा मशाल जुलूस जबकि 03 अक्टूबर को कांग्रेस मशाल जुलूस निकालकर नीरव मोदी व विजय माल्या को खोजेंगे। 05 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा शिक्षा व बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर सरायकेला विधानसभा प्रभारी नीला नाग, विशु हेम्ब्रम, राज बागची, लालबाबू ¨सहदेव व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी