नगर भाजपा के महामंत्री ने की हाई मास्ट लाइट मरम्मत कराने की मांग

सरायकेला नगर भाजपा के महामंत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह सिटी मैनेजर सुमित कुमार से नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने गैरेज चौक स्थित खराब हाई मास्ट लाइट को मरम्मत कराने की मांग की है..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:10 AM (IST)
नगर भाजपा के महामंत्री ने की हाई मास्ट लाइट मरम्मत कराने की मांग
नगर भाजपा के महामंत्री ने की हाई मास्ट लाइट मरम्मत कराने की मांग

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला नगर भाजपा के महामंत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, सिटी मैनेजर सुमित कुमार से नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने गैरेज चौक स्थित खराब हाई मास्ट लाइट को मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए फागिग कराने, शौचालय की टंकी साफ करने वाले वाहन की तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराने की मांग की है। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की बात कही है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड-8 के देउरीडीह जेल रोड में सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि देउरीडीह वार्ड-8 स्थित जेल रोड में इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप 400 फीट लंबी कच्ची सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में संबंधित सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने 20 फीट चौड़ी सड़क पर पीसीसी निर्माण कराने की मांग की है।

रतिराम मुर्मू चुने गए गम्हरिया के नए ग्राम प्रधान : प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को गम्हरिया गांव के ग्राम प्रधान के चयन को लेकर गम्हरिया पंचायत सचिवालय में जवाहर लाल टुडू की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान जतिन्द्र प्रधान के निधन के बाद ग्रामीणों को हो रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। उसके बाद पंचायत सचिव, अंचल उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक व मुखिया सिगो सोरेन की देखरेख में नए ग्राम प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में श्याम लाल मुर्मू ने ग्राम प्रधान के लिए रतिराम मुर्मू के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद रतिराम मुर्मू को गम्हरिया गांव के नए ग्राम प्रधान के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का सबसे महत्वपूर्ण पद है। मेरे लिए गांव के सभी लोग एक समान हैं। पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए गांव की सेवा में सदैव तत्परत्रहूंगा। मौके पर वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका समेत गांव की सभी महिला व पुरुष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी