देसी शराब के खिलाफ चौका पुलिस ने चलाया अभियान

संसू चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह में अवैध महुआ शराब नि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:13 AM (IST)
देसी शराब के खिलाफ चौका 
पुलिस ने चलाया अभियान
देसी शराब के खिलाफ चौका पुलिस ने चलाया अभियान

संसू, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ चौका पुलिस अभियान चला कर तीन महुआ शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सत्यबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बालीडीह में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद चौका पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी की। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब माफिया स्वर्ण रेखा नदी के किनारे झाड़ी का ओट लेकर भाग निकले। अभियान में पुलिस ने दो सौ लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली करीब छह ड्राम जवा महुआ, जर्किन, चूल्हा एवं झोपड़ी को पुलिस ने नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सत्यबीर सिंह ने बताया कि अवैध महुआ शराब निर्माण में संलिप्त बालीडीह निवासी बोईर सिंह मुंडा, डोमन सिंह मुंडा एवं बोड़ा मांझी के नाम पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

chat bot
आपका साथी