छऊ मुखौटा बनाने वाले विश्वनाथ साहू का निधन

सरायकेला के छऊ मास्क निर्माता सह मूर्तिकार विश्वनाथ साहू का निधन शनिवार की सुबह उनके कंसारी टोला स्थित आवास पर हो गया। वे 7

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:41 AM (IST)
छऊ मुखौटा बनाने वाले विश्वनाथ साहू का निधन
छऊ मुखौटा बनाने वाले विश्वनाथ साहू का निधन

जासं, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में छऊ मुखौटा बनाने व मूर्तिकार विश्वनाथ साहू का निधन शनिवार की सुबह उनके कंसारी टोला स्थित आवास पर हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही छऊ कलाकार उनके आवास पहुंचे। सभी ने अंतिम दर्शन किए। मौके पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक ने गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि वे कुछ समय तक राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र से जुड़े रहे। इस दौरान राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की ओर से छऊ मास्क निर्माण कला के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से उन्हें कलाकार पेंशन भी प्राप्त होती थी। उनके निधन को उन्होंने कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

chat bot
आपका साथी