छोटा सिजुलता के पास कार पलटने से डॉक्टर घायल

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटा सिजुलता के पास बुधवार को गाय बचाने के चक्कर में एक कार तालाब में घुसकर पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 06:34 AM (IST)
छोटा सिजुलता के पास कार पलटने से डॉक्टर घायल
छोटा सिजुलता के पास कार पलटने से डॉक्टर घायल

संवाद सूत्र हेंसल : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटा सिजुलता के पास बुधवार को गाय बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुसकर पलट गई। घटना में कार चालक डॉ. एलके साहू बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना दोपहर ढाई बजे की है। कार में एलके साहू अकेले सवार थे। वे पेशे से डॉक्टर हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार से डॉक्टर को बाहर निकाला। मौके पर डॉ. साहू ने दूरभाष पर अपने सहयोगियों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर उनके सहयोगी पहुंच गए और अपने निजी वाहन से घायल डॉक्टर को आदित्यपुर चिकित्सालय ले गए। चक्रधरपुर के डॉ. एलके साहू अपनी कार से जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में राजनगर थाना के सिजुलता नवोदय चौक के पास सड़क पर खड़ी गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में घुसकर पलट गई।

chat bot
आपका साथी