धान की खरीदारी में लाएं तेजी : डीएसओ

संवाद सूत्र खरसावां गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी व सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने खरसावां लैंपस स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से खरीदे जा रहे धान का जायजा लिया। धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर धान खरीद के लिए प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मी से धान की खरीदारी की जानकारी ली..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:10 AM (IST)
धान की खरीदारी में लाएं तेजी : डीएसओ
धान की खरीदारी में लाएं तेजी : डीएसओ

संवाद सूत्र, खरसावां : गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी व सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने खरसावां लैंपस स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से खरीदे जा रहे धान का जायजा लिया। धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर धान खरीद के लिए प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मी से धान की खरीदारी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अब तक चार हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। गोदाम की कमी के कारण धान रखने में परेशानी हो रही है। खरसावां में धान बिक्री के लिए कुल 735 किसानों ने निबंधन कराया है। हालांकि अभी भी किसान निबंधन करा रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रखंड के खाली पड़े पुराने भवनों को गोदाम के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने धान की खरीदारी में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को धान की खरीदारी से पूर्व निबंधित किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, खरसावां लैंपस के अध्यक्ष उमेश बोदरा, नंदु पांडेय, पंचायत समिति सदस्य जीतवाहन मंडल आदि से उन्होंने धान की खरीदारी से संबंधित जानकारी ली। गरमा धान के लिए 32 किसानों को दिए गए जायम व जिंक पाउडर : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में गुरुवार को गरमा धान की खेती करने वाले 32 कृषकों को आत्मा की ओर से जायम व जिंक पाउडर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमिताभ मांझी ने बताया कि टंगरजोड़ा के 12 व ऊपरशीला के 20 किसानों ने गरमा धान की खेती की है। आत्मा की ओर से पूर्व में उन्हें गरमा धान बीज निश्शुल्क उपलब्ध कराया गया था। गरमा धान की अच्छी उपज व धान पौधों को रोगों से बचाव के लिए किसानों को जायम व जिंक पाउडर दिया जा रहा है। मौके पर सहायक प्रबंधक सुखलाल सोय, कृषक मित्र शंकराचार्य महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी