चार साल में गरीबों का हुआ विकास : भाजपा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर सरायकेला-खर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 06:18 PM (IST)
चार साल में गरीबों का हुआ विकास : भाजपा
चार साल में गरीबों का हुआ विकास : भाजपा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन ¨सह के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री गणेश माहली समेत कई नेता शामिल हुए।

वहीं, जिले के सभी प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी बाइक रैली में भाग लिया। बाइक रैली जिले के आदित्यपुर, राजनगर, खरसावां आदि क्षेत्रों से होते हुए सरायकेला बस स्टैंड चौक पर पहुंची। यहां बाइक रैली जनसभा में तब्दील हो गई। जनसभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गणेश माहली ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चार साल के भीतर देश को विकास की पटरी पर लाकर खड़ा करने का काम किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार से देश का हर वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष में गरीबों को विकास हुआ है। किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण व लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं का लेकर किसान, महिलाएं, युवा वर्ग अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहे हैं।

जनसभा को प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी प्रताप कर्मकार, पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम, नपं अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबुआ ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। जानकारी हो कि केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर देश भर में भाजपा कार्यकताओं द्वारा चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी