सरायकेला में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरायकेला-खरसावां ने बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में चीयर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह कार्यक्रम टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए चलाया जा रहा है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:30 AM (IST)
सरायकेला में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सरायकेला में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, सरायकेला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरायकेला-खरसावां ने बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में चीयर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह कार्यक्रम टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए चलाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व भाजयुमो के अध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने की। हस्ताक्षर अभियान में 500 से अधिक लोगों व कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की। मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दारोगा, भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी सोहन सिंह, नगर महामंत्री सुमित चौधरी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, भाजयुमो जिला महामंत्री बीजू दत्ता, कृष्णा राणा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रवि सतपथी, राजीव महापात्र, राजेश नंदी, सार्थक आचार्य, विकास दारोगा, बिट्टू दारोगा, समीर सामल, अनुज आचार्य आदि उपस्थित थे। इग्नू के विभिन्न कोर्सों में नामांकन व पुन: पंजीकरण 16 तक : इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सों में नामांकन व पुन: पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी काशी साहू महाविद्यालय स्थित इग्नू स्टडी सेंटर के समन्वयक डा. अनिल कुमार झा व काउंसलर अमलेश सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व की तरह इस बार भी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए नामांकन की व्यवस्था निश्शुल्क है। सभी प्रक्रियाएं आनलाइन हैं। सीएम पशुधन योजना के तहत 500 मुर्गी चूजा का वितरण : मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत खरसावां प्रखंड के आठ लाभुक चयनित किए गए हैं। पशुपालन पदाधिकारी डा. गोपाल प्रसाद ने बुधवार को लाभुक करीना मार्डी को 500 मुर्गा चूजा प्रदान किया। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुखिया मंजू बोदरा, कृषि पदाधिकारी पशुराम महतो, त्रिलोचन महतो, मनोज महतो, करीना मार्डी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी