बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया धरना

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के खिलाफ बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला के भाजपाइयों ने अपने-अपने घरों पर धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:40 AM (IST)
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया धरना
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया धरना

संवाद सूत्र, खरसावां : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के खिलाफ बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला के भाजपाइयों ने अपने-अपने घरों पर धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुशील षाडं़गी, मंगल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, डुमु गोप, दुलाल स्वांसी आदि ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी हार-जीत सतत प्रक्रिया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हत्या, दुष्कर्म व आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। यदि अन्य राज्यों में भी विपक्षी दल इसी हिसक भावना के साथ काम करने लगी तो देश अराजकता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष का निधन : बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष अगस्ती स्वाईं का निधन हो गया। अगस्ती स्वाईं के निधन पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, लाल सिंह सोय आदि ने शोक व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने अगस्ती स्वाईं के असमामयिक निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। पिछले दो दशक से अगस्ती स्वाईं भाजपा से जुड़े हुए थे। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व खरसावां (पूर्वी) किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अगस्ती स्वाईं की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। साथ ही उनके परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बड़ाबांबो में वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत : खरसावां प्रखंड के तेलायडीह पंचायत के सिगाडीह गांव में बुधवार को वज्रपात में पांच मवेशियों की मौत हो गयी। मृत मवेशियों में से सिगाडीह के प्रफुल्ल कुमार भंज के दो बैल व जितेंद्र कुमार तांती का एक बछड़ा है। दो अन्य बैल जोजोकुड़मा के किसी व्यक्ति का है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब दो बजे चार बैल व एक बछड़ा एक सेड़ के नीचे थे। इस दौरान वज्रपात से पांचों मवेशियों की मौत हो गयी।

chat bot
आपका साथी