भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किए जाने के बाद खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, खरसावां : देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किए जाने के बाद खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। प्रखंड के सीएचसी परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि सह उप प्रमुख अमित केसरी, प्रदेश कार्यसमिति एसटी मोर्चा के सदस्य लालसिंह सोय ने सीएचसी प्रभारी डा. एसएल मार्डी, डा. राजीव रंजन शुक्ला, डा. नाजिर आलम, डा. मनोज कुमार को शॉल ओढ़ाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा एएनएम सरीता लकड़ा, यशोदा महतो, श्वेता कुमारी, बसंती महतो व एस्थर किड़ो को भी अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया। भाजपा नेताओं ने टीकाकरण कार्य को और तेजी से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मंदी के इस दौर में सभी देशवासियों को बहुत जल्द और मुफ्त वैक्सीन देने को जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने बेहद कम समय में अच्छी और सुरक्षित वैक्सीन तैयार कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने भी दिन रात करते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया। प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए अन्य विभागों ने भी अपने अपने तौर पर सेवाएं दी है। जो अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन भी दिया गया। मौके पर आवास के सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी, पीडब्ल्यूडी विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मुखी, प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन, राउतु हाईबुरु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी